उस लड़के में औसतन कुछ भी नहीं था | short poem | short poetry
उस लड़के में औसतन कुछ भी नहीं था
उसने कभी बीच का कोई रास्ता नहीं चुना
वह किसी आरी सा आर या पार ही रहा
वह हँसता तो बस
हँसता ही जाता था
रोशनी का हर कण
उसके चेहरे पर उतर आए
तब तक हँसता था
वह रुदन करता
तो बस रोता ही जाता था
दरिया का हर कतरा
उसकी आँखों में उतर आए
तब तक रोता था
वह नफ़रत करता
तो बर्बाद करता था
ज़हर का हर कतरा
तुम्हारी रगों में उतर आए
तब तक घृणा करता था
जब कैल्कुलस पढ़ता
हर सवाल हल करता था
कॉपियां की कॉपियां जब
आख़री पन्नों तक भर आए
तब तक सवाल करता था
वह लड़का प्रेम करता
तो जां निसार करता था
उसकी हर एक साँस
तुम्हारे नाम न कर जाए
तब तक प्रेम करता था
उस लड़के में औसतन कुछ भी नहीं था।
@lifedb_official #lifedb_officiallifedb #lifedbmotivation #lifedbinspirational #lifedbmotivational #lifedbquotes #inspiration #inspirationalquotes #motivation #motivationalquotes #instagram #instagood #poetry #poem #lifedbPoem #lifedbPoetry #thoughts #lifedbThought #thoughtoftheday #lifethoughts
THANKYOU!
DO LIKE SHARE COMMENT
उम्मीद है, आपको यह कविता पसंद आई होगी , अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की कविता / पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |
धन्यवाद !
!! फॉलो करें !!
| Follow lifedb_official on insta | |
| Follow Lifedb_official page on facebook | |
| Follow lifedb_official on linkdin | |
| Follow lifedb on WhatsApp | |
| Subscribe Lifedb Youtube Channel On YouTube | |
| Follow lifedb on Pinterest | |
| Follow lifedb on Quora |
You may also like: Heart touching short poetry | Deep meaningfull poetry |Poem
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.